कांग्रेसियों ने लगाया भाजपा प्रदेश प्रभारी पर अशोभनीय टिप्पणी का आरोप

Spread the love

रुद्रपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाकर बाटा चौक पर नारेबाजी की और पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। उन्होंने ऐलान किया कि यदि भाजपा प्रदेश प्रभारी ने जल्द ही माफी नहीं मांगी तो आंदोलन किया जाएगा। उनका आरोप था कि भाजपा के बड़े नेता अहंकारी हो गए और अर्नगल बयानबाजी कर कांग्रेस नेताओं के सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं।
मंगलवार को कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष गणेश गौदियाल के आह्वान पर महानगरध्यक्ष जगदीश तनेजा सहित कांग्रेसी बाटा चौक पर एकत्र हुए और पुतला दहन किया। आरोप था कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी द्वारा बीते दिवस कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर टिप्पणी की थी। भाजपा के प्रदेश प्रभारी द्वारा अशोभनीय टिप्प्णी कर अहंकारी होने का परिणाम दिया है। भाजपा की दोहरी मानसिकता को उजागर करता है, जबकि गांधी परिवार का इतिहास देश के लिए बलिदान का रहा है। कहा कि भाजपा नेता अपने बयानों पर माफी मांगे या फिर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश प्रभारी को बर्खास्त करें। यहां ब्लक अध्यक्ष दिनेश पंत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप चीमा, साजिद खान, मीना शर्मा, सुशील गाबा,पार्षद मोहन खेड़ा, सचिन मुंजाल, रणजीत सिंह राणा, विजय अरोड़ा, चेतन भट्ट, रामाधारी गंगवार, प्रकाश अधिकारी, मोनिका ढाली, सरोज रानी, उमा सरकार, मोनू निषाद, चंद्र शेखर गांगुली, इंदरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *