श्रीनगर गढ़वाल : गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर पर दिए गए बयान पर गुरुवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि संविधान के निर्माता डॉ. आंबेडकर के प्रति अमित शाह जो भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं वह निंदनीय है। बताया कि जिन लोगों ने देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभाई है ऐसी महान विभूतियों के खिलाफ गलत भाषा को बोलना किसी भी नेता को शोभा नहीं देती है। कहा जब तक गृह मंत्री माफी नहीं मांगेंगे विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों में वीरेंद्र नेगी, सूरज घिल्डियाल, सुरेंद्र सिंह चौहान, पुष्पेंद्र पंवार, मेहरबान सिंह, चंद्रभान सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह, कैलाश सिंह, पूर्ण सिंह धनाई, समीम अहमद आदि मौजूद रहें। (एजेंसी)