उत्तरकाशी : बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मनीष राणा के नेतृत्व में हनुमान चौक पर एकत्रित हुए। जहां कार्यकर्ताओं ने चारधाम यात्रा मार्गों पर फैली अव्यवस्थाओं को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यात्रा को शुरू हुए पांच दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी यात्रा मार्ग पर अवस्थाएं बनीं हैं। यात्रियों को जगह-जगह घंटों तक रोका जा रहा है। जिससे देश-विदेश के यात्री बड़े परेशान हैं। इससे तीर्थ यात्रियों का यात्रा शेडयूल भी गड़बड़ा गया है। (एजेंसी)