रसोई गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला

Spread the love

रुद्रपुर। रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए हैं। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका गुरुवार को कांग्रेस कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पं़दीन दयाल चौक पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा केंद्र की मोदी सरकार में लगातार गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। इससे आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत दिए गए सिलेंडर से लुभावाने सपने जनता को दिखाए। कहा भाजपा सरकार आने से पहले गैस सिलेंडर चार सौ रुपये का था। तब उसे महंगा बताकर भाजपा के नेता प्रदर्शन करते थे। उन्होंने कहा केंद्र कि भाजपा सरकार ने उसी गैस सिलेंडर को 1150 रुपये पहुंचा दिया है। कहा पहले से लोग घटती आमदनी और बेरोजगारी से परेशान हैं। सरकार रोजगार नहीं दे पा रही। ऐसे समय में महंगाई की मार ने लोगों को परेशान कर दिया है। यहां फरीद अहमद मंसूरी, सुनील आर्या, सतीश कुमार, योगेश चौहान उमा सरकार, प्रीति साना, मोनिका ढाली, सपना गिल, पार्वती, अर्जुन विश्वास रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *