ईडी की उत्पीड़नात्मक कार्यवाई पर कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Spread the love

चम्पावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की उत्पीड़नात्मक कार्यवाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार दमनकारी नीतियों को अपनाकर विपक्ष के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करा रही है। शुक्रवार को चम्पावत मोटर स्टेशन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष कठायत ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी ने उनकी नेता सोनिया गांधी को तलब किया है। कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जो आवाज उठाता है। उनके विरुद्घ सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर उनको प्रताड़ित करती है। कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा जब से सत्ता में आई है तब से संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा है। जिस वह लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुतला दहन में जिला महामंत्री निर्मल तड़ागी, नगर अध्यक्ष नीरज वर्मा, जिला यूथ सचिव तुषार वर्मा, जगदीश जोशी, मुरलीधर जोशी, मथुरादत्त जोशी, लक्ष्मी दत्त, बाला दत्त थ्वाल, प्रकाश बोहरा, अभिषेक गंगोला, सौरभ साह, सुभम त्यागी, प्रकाश माहरा, चिराग फत्र्याल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *