गन्ना समर्थन मूल्य को लेकर कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

Spread the love

रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार द्वारा गन्ना समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाए जाने से नाराज किसान नेता डॉ गणेश उपाध्याय एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। मंगलवार को पंचायत भवन परिसर शांतिपुरी नंबर दो में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए किसान नेता डॉक्टर गणेश उपाध्याय ने सरकार द्वारा गन्ने का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाए जाने को किसानों की घोर उपेक्षा बताया। डॉ उपाध्याय ने कहा कि सरकार अपने वेतन और भत्ते बढ़ाने के लिए मात्र दो मिनट के विशेष सत्र में प्रस्ताव पास कर लेती है लेकिन आम जनमानस का पेट भरने वाले किसान के गन्ना मूल्य को 1 भी नहीं बढ़ा कर उनकी घोर उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को किसान आने वाले समय में जरूर सबक सिखाएंगे। किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा की मुद्रा स्पीति दर के सापेक्ष किसानों के गन्ने का समर्थन मूल्य न बढ़ने का सीधा मतलब है कि सरकार ने किसानों के समर्थन मूल्य को पहले से कम कर दिया है। जो कि किसानों के साथ घोर अन्याय है और ऐसी सरकार को कभी माफ नहीं किया जा सकता है। कार्यकर्ताओं को पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट एवं कांग्रेस प्रदेश सचिव व पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा ने संबोधित किया। पुतला दहन करने वालों में प्रधान चंद्रकला बिशन कोरंगा, नारायण सिंह कोरंगा, पान सिंह कोरंगा, गुड्डू पांडे, किसान कांग्रेस के जिला सचिव महिपाल सिंह बोरा, ललित कोरंगा, विजय जोशी, नंदन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *