सतपुली में कांग्रेसियों ने फूंका मंत्री अग्रवाल का पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर पंचायत सतपुली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का मुख्य चौराहे पर पुतला दहन किया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विस अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण और कबीना मंत्री सतपाल महाराज के विरोध में नारेबाजी कर रोष जताया।
रविवार को कांग्रेस कार्यकर्र्ताओं ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पुतले को बाजार में घुमाते हुए आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वालों में नगर अध्यक्ष सुरजन रौंतेला, गंगा सिंह बिष्ट, रणधीर सिंह, जैकी, संजय रावत, थामेश्वर कुकरेती, किरन रौंतेला, चंद्रमोहन, आरती पंवार, अमित रावत, बबलू सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *