कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

Spread the love

पूर्व विधायक पर कानूनी कार्यवाही और विधायक की विधायकी तत्काल निलंबित की जाए
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मंगलवार को कांग्रेसियों ने पौड़ी में प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि पूर्व विधायक चैंपियन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाय। विधायक उमेश कुमार की विधायकी तत्काल निलंबित की जाए। कहा कि खानपुर के पूर्व विधायक व विधायक के बीच विवाद के दौरान सरेआम हुई घटना प्रदेश सरकार की नाकामी को दर्शाता है। यहां माननीय ही कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।
मंगलवार को पौड़ी में पुराने डीएम कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि देवभूमि में आध्यात्म व शांतिप्रिय प्रदेश है। जिसके लिए यह देश-दुनिया में विख्यात है। लेकिन इस देवभूमि में खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन व विधायक उमेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर तमाशा करने का काम किया। पूर्व विधायक ने अवैध हथियार हवा में लहराकर फायर झोंकने का निंदनीय कार्य किया। खानपुर के विधायक ने पिस्टल को हवा में लहराकर पद की गरिमा में गिराने का काम किया। इस विवाद में दोनों की अर्मयादित भाषा घोर निंदनीय है। प्रदर्शन करने वालो में पूर्व प्रदेश सचिव दीपक असवाल, महिला जिलाध्यक्ष नीलम रावत, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग श्रीकांत, नगर अध्यक्ष भरत रावत, उपेंद्र रावत, यशोदा नेगी, युद्धवीर सिंह रावत, विनोद दनोशी, मनमोहन डेनियल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *