रुड़की। कांग्रेसियों की ओर से भारत रत्न जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के कैंप कार्यालय पर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व गृहमंत्री राम सिंह सैनी ने की एवं संचालन सलीम खान ने किया। पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। ये उनकी ही सोच थी के एक बेहद पढ़े-लिखे एवं संपन्न घराने के होने के बावजूद उन्होंने भारत के गरीब के दर्द को समझा और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे महात्मा गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि नेहरू ने सीमित संसाधनों से ही इसरो, भाखड़ा डैम, भेल, सीबीआरआई और एटमिक रिसर्च जैसे देश संस्थान देश के विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाए। सलीम खान ने कहा कि नेहरू को सच्ची श्रद्धांजलि उनके बताए मार्ग पर चलने से ही होगी। प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने कहा कि नेहरू एक विचार है जिसे आज के युवाओं को समझना बहुत ही आवश्यक है और नेहरू की सोच से देश अवश्य विश्व गुरु बन सकता है और बनेगा।