कांग्रेसियों ने मनाया उपचुनाव में जीत का जश्न

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
शनिवार को मंडल मुख्यालय के कांग्रेस कार्यालय में बदरीनाथ व मंगलौर सीट पर उपचुनाव में जीत दर्ज करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता में भाजपा के खिलाफ भारी असंतोष है। जिसको लोगों ने अपने वोट के द्वारा व्यक्त किया है। कहा कि इन दोनों विधानसभा सीटों पर जीत के बाद कार्यकर्ताओ में जोश है और आने वाले नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस बड़े मार्जन से प्रदेश भर में जीत दर्ज करेगी। जश्न मनाने में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कोट विजयदर्शन बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस युद्धवीर सिंह, प्रदेश सचिव कांग्रेस दीपक असवाल, महासचिव एनएसयूआई अंकित सुंद्रियाल, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस संजना गुजराल, गोपाल नेगी, सोनू, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *