परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेसियों का मंथन

Spread the love

काशीपुर। परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने बताया कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड देवभूमि की जनता को सत्ता परिवर्तन का संदेश देना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल मे पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस ने जहां जनता की कमर तोड़ दी है। वहीं पर कर्मचारी युवा एवं महिलाओं के साथ सरकारी व गैर सरकारी लोग पूरी तरह से परेशान हैं। दिनेशपुर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष नारायण हालदार ने कहा है कि महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। उत्तराखंड प्रदेश हड़ताली प्रदेश बन चुका है। जबकि कांग्रेस शासनकाल में ऐसा कभी नहीं हुआ। कांग्रेस ने वर्तमान में जनता का दुख दर्द समझते हुए परिवर्तन यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। परिवर्तन यात्रा 6 सितंबर को गदरपुर पहुंचेगी। जहां एक जनसभा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *