बढ़ती बेरोजगारी को लेकर कांग्रेसियों ने सरकार को घेरा

Spread the love

देहरादून। बढ़ती बेरोजगारी को लेकर कांग्रेसियों ने सरकार को घेरते हुए बल्लूपुर फ्लाई ओवर के नीचे धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। अपने अपने वादों के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने पर सरकार नाकाम साबित हुई है। बुधवार को र्केट विधानसभा क्षेत्र के बल्लूपुर फ्लाई ओवर के नीचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बेरोजगारी के विरोध में धरना दिया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि सरकार ने अपने वादों के अनुसार रोजगार उपलब्ध नहीं कराए हैं। जिसका खामियाजा प्रदेश के नौजवान युवाओं को उठाना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार पलायन हो रहा है। और यहां के युवा अन्य प्रदेशों में जाकर रोजगार कर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस पार्टी बेरोजगारों को रोजगार दिलाने तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।
पूर्व दर्जाधारी मनीष कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने पौने 5 साल में बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं किया है। रोजगार के अवसर भी सरकार युवाओं को उपलब्ध नहीं करा सकी। कहा कि स्वरोजगार के नाम पर भी बैंकों ने बेरोजगारों को गुमराह किया। कहा कि कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने ऐलान किया है कि बेरोजगारी भत्ता बेरोजगारों को दिया जाएगा। और युवाओं के लिए रोजगार की ठोस नीति बनाई जाएगी। धरना देने वालों में ब्लक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, दीवान सिंह बिष्ट, होरीलाल, पीयूष गौड, ट्विंकल अरोड़ा, लक्ष्मी अग्रवाल, पायल बहल, मोहन जोशी, रविंद्र जैन, मनोज तालियाना, विक्की नायक, ड़ प्रेम राजेंद्र मौर्य, मोहम्मद इस्माइल, सुधीर चौधरी, अमरजीत सिंह, अवतार सिंह, आशीष नौटियाल, मंजू त्रिपाठी, दीपा चौहान, सौरव नौटियाल, मलकीत सिंह मनी जोशी, आरव जोशी, हिमांशु समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *