कांग्रेसियों ने की सशक्त भू कानून लागू करने की मांग

Spread the love

 

कांग्रेसियों ने उठाई सशक्त भू कानून लागू करने की मांग
हल्द्वानी(। महानगर कांग्रेस कमेटी ने राज्य में सशक्त भू-कानून लागू करने की मांग करते हुए एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। गुरुवार को महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम कोर्ट पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सशक्त भू-कानून के समर्थन में नारेबाजी की।विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा ही सशक्त भू-कानून को लागू किया है, लेकिन भाजपा सरकार ने इसमें फेरबदल कर अपने चहतों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से परेशान जब जनता सशक्त भू-कानून को लेकर सड़कों पर आ गई है। उन्होंने जनहित में तुरंत भू-कानून लागू करने की मांग की। इस आशय का ज्ञापन एसडीएम परितोष वर्मा के जरिए राज्यपाल को भेजा। इस दौरान हेमंत बगडवाल, सौरभ भट्ट, मलय बिष्ट, शाहिद अली, आशीष कुरई, शोभा बिष्ट, जया पाठक, कमल जोशी, राधा आर्य, सुहेल सिद्दीकी, गुफरान मोहम्मद, शोएब अहमद, मुर्तजा अली, अनिल कनौजिया, कन्नू परगाई, इंद्र बिष्ट, धर्मवीर, गुड्डू संभल, बृजेश कुमार, गणेश टम्टा, हिमांशु जोशी, मयंक भट्ट, प्रदीप बिष्ट, मनोहर आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *