कांग्रेसियों ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कांग्रेस कमेटी कीर्तिनगर ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर विवादित बयान देने और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज कराने पर शनिवार को गृह मंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद ने कहा कि मोदी सरकार देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करके संविधान को खत्म करने की बड़ी साजिश कर रही हैं। जिसको देश की जनता सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में संविधान बचाने के लिए सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने गृह मंत्री से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि आजादी के जननायकों का अपमान करना भाजपा की नियति बन चुकी है। भाजपा सरकार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और डा. आंबेडकर का संसद के भीतर अनेकों बार अपमान करके भारतीय संविधान को कमजोर करने का कृत्य किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर झूठी एफआईआर करने से साफ जाहिर होता है कि भाजपा डरी हुई है। मंगतराम मटियाल ने कहा कि भाजपा देश के लोकप्रिय राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को बदनाम करके अपनी खीज उतार रही हैं। भाजपा सांसदों ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अभद्रता की, जिसका नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिकार किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष उदय रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत डागर सुरेश कुमार, दिनेश भट्ट, सुभाष लिंगवाल, नगर अध्यक्ष दीपक थपलियाल, सेवादल प्रदेश सचिव विनोद रौथान, रघुवर दयाल, हरीश उनियाल सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *