कांग्रेसियों ने किया सरकार और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love

मोटर नगर बस अड्डा निर्माण में लगाया लापरवाही का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बहुद्देश्यीय मोटर नगर बस अड्डा निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मोटर नगर में प्रदेश सरकार व नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बस अड्डा निर्माण सरकार की लापरवाही के कारण अब तक पूरा नहीं हो पाया है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मोटर अड्डा बस निर्माण कार्य में तजी नहीं लाई गई तो कांग्रेस जन सहयोग से सड़क पर उतरकर आंदोलन करने पर बाध्य होगी।
वक्ताओं ने कहा कि जब कोटद्वार में बहुद्देश्यीय मोटर नगर बस अड्डा निर्माण कार्य आरंभ हुआ था तो जनता में शहर में जाम से निजात मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन प्रदेश सरकार के लंबे कार्यकाल के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। सरकार एवं नगर निगम न्यायालय का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस अड्डे के निर्माण न होने से नगर क्षेत्र में जगह-जगह वाहनों की पार्किंग हो रही है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है। धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद डबराल, रंजना रावत, बलबीर सिंह रावत, लक्ष्मी चौहान, विमलेश नेगी, प्रेम सिंह पयाल, राजे सिंह आर्य, वीरेन्द्र सिंह रावत, दुर्गा देवी, दलीप सिंह नेगी, महावीर नेगी, प्रदीप नेगी, जयदेव भट्ट, अर्जुर्न ंसह रावत, अनिल गुसांई, सुनील दत्त सेमवाल, श्रीधर वेदवाल, राकेश कुमार, आलम सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *