पौड़ी में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: सोनिया गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ किए जाने, राहुल गांधी को गिरफ्तार करने, प्रदेश में हो रही भर्तियों पर हो रहे घपलों और अवैध खनन के विरोध में कांग्रेसियों ने पुराने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस मौके पर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन भी किया।
बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पुराने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी ने कहा कि राहुल गांधी ने सांसदों के साथ संसद से राष्ट्रपति भवन तक सत्याग्रह मार्च निकाला जिसको रोकने के लिए भाजपा सरकार के कहने पर जांच एजेंसी द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कहा कि जनता की आवाज उठाना विपक्षी दलों का काम है और लोकतांत्रिक अधिकार भी है लेकिन जिस प्रकार से सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुप्रयोग कर रही है उससे लगता है कि लोकतंत्र निश्चित रूप से खतरे में है। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रदेश में हो रही भर्तियों पर घपलों और प्रदेश में हो रहे अवैध खनन का विरोध भी किया। प्रदर्शन करने वालों में नीलम रावत, भरत सिंह, युद्धवीर सिंह, संजना गुजराल, मोहित सिंह, मुकुल पंवार, अमन नेगी, हिमांशु, अमन नयाल, विमल, आयुष आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *