कांग्रेसियों ने कर्नाटक की जनता आभार जताया

Spread the love

नई टिहरी। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने पार्टी दफ्तर में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक की जनता का आभार जताया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि राजनीति में सिद्घांतों और जनता के हक की लड़ाई होनी चाहिए। भाजपा ने प्रतिशोध की राजनीति के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करवाई है। भाजपा देश हित के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकने में लगी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राणा ने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक की जनता से जो वादे किये थे, उन्हें पूरा न करने का उन्हें खमियाजा भुगतना पड़ा है। कांगेस ने हमेशा देश के युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। भाजपा सरकार आज देश की जितनी सम्पति को निजी हाथों में बेच रही है, यह सब कांग्रेस पार्टी ने देश हित के लिये अर्जित की थी। उन्होंने कहा कि जनता धीरे-धीरे भाजपा की नीतियों को समझ रही है, जिसके परिणाम आने शुरु हो रहे हैं। भाजपा की करनी और कथनी में जमीन आसमान का अंत है। मौके पर मुर्शरफ अली, ममता उनियाल, ज्योति प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *