जिला कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला कांग्रेस पार्टी ने भाजपा आईटी सेल के पूर्व अध्यक्ष शेखर वर्मा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। कहा कि शेखर वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
मंगलवार को कांग्रेसियों ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछुवाण ने कहा कि भाजपा जनता की आवाज बनने वालों की छवि धूमिल कर रही है। कहा कि वर्तमान में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार, भालू सहित अन्य हिंसक वन्य जीवों का आंतक मचा हुआ है। जिससे प्रदेश के लोग परेशान है, जिसको लेकर 21 नवंबर 2025 को देहरादून स्थित वन विभाग के कार्यालय के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सांकेतिक रूप से प्लास्टिक खिलौने की बंदूक दिखाकर लोगों की जनभावनाओं को प्रदर्शित किया था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के पूर्व अध्यक्ष शेखर वर्मा व आईटी सेल ने उनकी जनभावनाओं को आंतकवादी संगठनों के प्रमुख के रूप में जोड़कर सोशल मीडिया में प्रसारित किया गया, जो कि भाजपा की घिनौनी मानसिकता को दर्शाता है। कहा कि इस प्रकार की घटना को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज का कठारे कार्यवाही करने की मांग की है। इस मौके पर संजय मित्तल, प्रवीन रावत, सुनील सेमवाल, अमित रावत, सुरेंद्र सिंह, विजय माहेश्वरी, जितेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, गणेश नेगी, हेमचंद पंवार, राम प्रकाश आदि मौजूद रहे।