कांग्रेसियों ने भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने पर भाजपा नेता सहित भाजपा उत्तराखण्ड आईटी सेल के खिलाफ प्राथमिकता दर्ज करवाई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कीर्तिनगर कोतवाली पहुंचकर थानाध्यक्ष को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि बीते 21 नवम्बर को वन विभाग मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य में वन्यजीव व मानव संघर्ष से हो रही जनहानि को लेकर एक धरना प्रदर्शन किया गया था। जहां अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सांकेतिक तौर पर प्लास्टिक खिलौने की गन का उपयोग कर जनभावना को प्रदर्शित कर रहे थे। वहीं भाजपा आईटी सेल के पूर्व अध्यक्ष शेखर वर्मा द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को विभिन्न आतंकवादी संगठनों के प्रमुख के रूप में सोशल मीडिया में दुष्प्रचारित कर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई। जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि यह कृत्य न केवल आईटी अधिनियम, मानहानि, कानून तथा फेक न्यूज, दुष्प्रचार से विधिक धाराओं का उल्लंघन है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और स्वस्थ राजनीतिक वातावरण के विरूद्व भी है। कांग्रेसियों ने आपराधिक कृत्य के खिलाफ आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। इस मौके पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी, मंगतराम मटियाल, रामलाल नौटियाल, प्रदीप थपलियाल, अंकित सिंह, लाल सिंह नेगी, उदय रावत आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *