कांग्रेसियों ने नगर पालिका का किया घेराव, जांच की उठाई मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नगर पालिका में जनविरोधी नीतियों को अपनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने नगर पालिका का घेराव किया। घेराव के बाद अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया। कांग्रेसियों ने 19 सूत्रीय समस्याएं जल्द हल करने की मांग उठाई। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि जल्द इन समस्याओं का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन से छतरीधार में हुए अवैध पत्थर घोटाले की जांच करने, यूनियन बैंक, घंटाघर व रामलीला मैदान की पार्किंग में बनाए गए होटल व अन्य की जांच करने की मांग उठाई गई।
बुधवार को अपने पूर्व कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा लगातार जनविरोधी नीतियां अपनाई जा रही है। जिसके चलते शहरवासी परेशान हैं। नगराध्यक्ष भरत सिंह रावत ने आरोप लगाया कि शहर में बनाए गए कांजी हाउस में भी अनियमितता की गई है। जिसकी जांच होनी आवश्यक है। कांजी हाउस का निर्माण कर दिया गया है, लेकिन वहां पर लावारिस पशुओ को नहीं रखा जा रहा है। कहा कि नगर पालिका में ठेकेदारो का पंजीकरण पालिकाध्यक्ष के आदेश पर किए जाते है। इस मामले की भी जांच की जानी चाहिए। कांग्रेसियों ने कहा कि शहर में पिछले लंबे समय से कूड़ा निस्तारण की समस्या का हल नहीं होने से सब परेशान हैं। पालिका प्रशासन द्वारा अवैध पार्किंग का निर्माण करते हुए पार्किंग की जगह दुकान व भवनों का निर्माण किया जा रहा है। पिछले करीब 15 सालों से निर्माणाधीन बस अडडे का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि जल्द ही समस्याओं का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सरिता नेगी, कमला रावत, रेखा भंडारी, युद्धवीर सिंह, मनोहर कुगशाल, डा.सिलास, अनीता रावत, वीरप्रताप, उपेंद्र रावत, हर्षी देवी, भगवती देवी, जगमोहन सिंह, आयुष भंडारी आदि शामिल थे। वहीं, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि कुछ लोग बेवजह विरोध करते हैं, लेकिन विकास कार्यों का लाभ सभी को मिल रहा है। लोग इसकी समीक्षा जरूर करे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *