आयोग दफ्तर घेरने जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस से धक्का-मुक्की

Spread the love

हरिद्वार। भर्ती घपले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर राज्य लोक सेवा आयोग का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों का पुलिस ने रोक दिया। नाराज कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की हुई। इसके बाद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। सोमवार को कांग्रेसी आयोग कार्यालय घेराव के लिए निकले। पुलिस ने आयोग कार्यालय से करीब सौ मीटर पहले बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेसियों को रोक दिया। आयोग कार्यालय जाने से रोके जाने से नाराज कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और युवा नेता महबूब आलम ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं के साथ छल हो रहा है। कांग्रेस युवाओं के साथ है। जिलाध्यक्ष कैश खुराना और उपाध्यक्ष लक्ष्य चौहान ने कहा कि अब कोई भी घोटाला हुआ तो युवा कांग्रेसी लोकसेवा आयोग पर ताला लगाने को मजबूर होंगे। महानगर अध्यक्ष तुषार कपिल और वरुण बालियान ने कहा कि युवा कांग्रेस मजबूती के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पूरे भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आरोपियों को लगातार जमानत मिल रही है, सरकार को सही तरीके से पैरवी करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *