लंबगांव में कांग्रेसियों ने की आतिबाजी

Spread the love

नई टिहरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवी सिंह पंवार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लंबगांव बाजार स्थित शहीद विजेंद्र सिंह चौहान स्मारक पर पूर्व सीएम हरीश रावत के प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष बनाये जाने पर केन्द्रीय नेतृत्व का आभार जताया। प्रदेश में कांग्रेस नेताओं को नया दायित्व मिलने पर कांग्रेस कार्यकताओं ने आतिशबाजी कर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवी सिंह पंवार ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव बड़ी जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाऐगी। कहा गणेश गोदियाल को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, नये प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी एक जुटता के साथ आगे बढ़ेगी, और सभी को साथ लेकर कार्य करेगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने से सरकार की जनविरोधी नीतियों को वह कार्यकर्ताओं की सहायता से जनता के बीच पहुंचाऐंगे। कहा तीन नेता आगामी विधानसभा चुनाव में मील का पत्थर साबित होंगे। मौके पर सौरव रावत, अब्बल सिंह,मान सिंह नेगी, जगमोहन कंडियाल, बिशन सिंह बिष्ट, प्रदीप रावत आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *