सीएम दौरे पर कांग्रेसियों ने काले झंडों के साथ किया प्रदर्शन

Spread the love

——————————-02
चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के गोपेश्वर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए। मुख्य मंत्री को काले झंडे दिखाने आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आयोजन स्थल से पूर्व ही हिरासत में ले लिया और वाहन में बैठाकर दूर ले गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस वाहन में भी विरोध में नारे बाजी जारी रखी । मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोपेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जहां एक ओर भाजयुमो और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत करने में कोई कसर नहीं रखी। वहीं कांग्रेसियों ने महंगाई, भ्रष्टाचार, देवस्थानम बोर्ड, किसान आन्दोलन और बेरोजगारी को लेकर अपना आक्रोश जताया। वे मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिये मुख्य तिराहे पर एकत्र होकर विरोध जताने लगे। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। पार्टी के महामंत्री प्रभाकर भट्ट और कार्यकारी महिला अध्यक्ष उषा रावत ने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जिसके चलते एक कार्यकाल में सरकार को तीन मुख्यमंत्री बदलने पड़े हैं। वहीं अब अपनी विफलता को छिपाने के लिए विभिन्न प्रकार के छद्म तरीकों चुनाव जीतने का सपना देख रही है। प्रदर्शनकारियों में योगेन्द्र बिष्ट ष् नाना भाई , रविन्द्र नेगी, मुकुल बिष्ट, ओम प्रकाश नेगी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *