गंगा दशहरा पर कांग्रेसजनों ने बांटा राशन

Spread the love

देहरादून। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने श्रीगंगा दशहरा पर्व पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के सैय्यद मोहल्ला, यमुना कॉलोनी में गरीब जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरति की। महानगर कांग्रेसजनों ने सभी लोगों को गंगाजल भी भेंट किया। लालचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेसजनों द्वारा कोरोनाकाल में जरूरतमंदों की लगातार मदद की जा रही है। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय कनौजिया, राजू बहुगुणा, राजू प्रजापति, पंकज प्रजापति, विपिन, बृज किशोर क्षेत्री आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *