कांग्रेसियों ने हाउस टैक्स लगाने का किया विरोध

Spread the love

नई टिहरी : नगर पंचायत घनसाली की ओर से हाउस टैक्स लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विभागीय कार्यालय में धरना देकर विरोध दर्ज किया। बुधवार को कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष विनोद शाह, सामाजिक कार्यकर्ता विकास सेमवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने घनसाली में धरना दिया। कहा कि हाउस टैक्स लगाने का निर्णय सरासर गलत है। नगर पंचायत के गठन के समय सरकार ने आश्वासन दिया था कि गठन के 10 वर्ष के बाद ही टैक्स लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 2016 में नगर पंचायत घनसाली अस्तित्व मे आई थी। लेकिन शासन-प्रशासन ने अभी से टैक्स लगाने शुरू कर दिया है। जबकि यहां मूलभूत सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। सफाई, पेयजल, पार्किंग, पार्क, खेल मैदान सहित कोई भी सुविधा नगर पंचायत मुहैया नहीं करा रही है। विरोध करने वालों में पूर्व सभासद रीमा देवी, शशांक जोशी, विजय राणा, रोशन लाल शाह, राजेंद्र नाथ, हुकुम सिंह, करण भंडारी, संगीता, भगत, लक्ष्मी, प्रवीन, चंद्रमोहन, रेशमा, सरिता आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *