शहीद भगत सिंह जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्घांजलि

Spread the love

रुद्रपुर। शहीद भगत सिंह की जयंती पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि दी। कांग्रेस नेता भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि भगत सिंह की कुर्बानी को देश हमेशा याद रखेगा। बुधवार को विधायक तिलकराज बेहड़ के कार्यालय पर कांग्रेसी नेताओं ने सरदार भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उन्होंने शहीद भगत सिंह को युवाओं का आदर्श बताया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, भूपेन्द्र चौधरी, गुड्डू तिवारी, गौरव बेहड़, ओमप्रकाश दुआ, नितिन फुटेला, जगरुप सिंह गिल, जीतेन्द्र संधू, संतोष सिंह रंधावा, बलबीर सिंह, त्रिपत पाल सिंह गंभीर, दानिश मलिक, जसविंदर सिंह जस्सी, करमजीत सिंह, सुनीता कश्यप, देवेंद्र सिंह विर्क आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *