कांग्रेसियों ने बुद्धि-शुद्धि के लिए जलाभिषेक किया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : महाशिवरात्रि पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार में व्याप्त बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और युवाओं पर अत्याचार किए जाने के आरोपों को लेकर बुद्धि शुद्धि के लिए जलाभिषेक किया।
शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व पर कांग्रेसियों ने कंडोलिया मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कांग्रेस विनोद नेगी ने बताया कि भाजपा सरकार में व्याप्त बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और युवाओं पर अत्याचार किए जाने के आरोपों को लेकर बुद्धि शुद्धि के लिए जलाभिषेक किया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिला, नगर, ब्लाकों के शिवालयों में शिवरात्रि पर भाजपा सरकार में व्याप्त बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, युवाओं पर किए गए अत्याचार के खिलाफ बुद्धि शुद्धि के लिए जलाभिषेक किया गया है। इस मौके पर नगराध्यक्ष भरत सिंह रावत, युद्धवीर सिंह रावत, उपेंद्र रावत, मोहित सिंह, आस्कर रावत, अंकित नौटियाल, विजयदर्शन बिष्ट आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *