भटवाड़ी में कांग्रेसियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love

उत्तरकाशी। भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने भटवाड़ी ब्लक मुख्यालय में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया। शुक्रवार को ब्लक कांग्रेस के बैनर तले स्थानीय कांग्रेसजनों ने बेरोजगार युवाओं की आवाज को बुलंद करते हुए भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच के लिए भटवाड़ी मुख्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया कि यदि प्रदेश की निरंकुश सरकार युवाओं की मांग पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं करती तो ये लड़ाई जिला एवं ब्लक स्तर के अलावा गांव गांव तक लड़ी जाएगी। इस मौके पर नव निर्वाचित ब्लक अध्यक्ष राजकेंद्र थनवाण का विधिवत पदभार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। इस मौके पर गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, जिलाध्यक्ष मनीष राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, पूर्व ब्लक अध्यक्ष कमल सिंह रावत, शीशपाल पोखरियाल, सोबत राणा, जिला पंचायत सदस्य मनोज मिनान, पालिका सभाषद महावीर चौहान, सविता भट्ट आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *