कांग्रेसियों ने लचर स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ किया प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पौड़ी में लचर स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों ने जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
शनिवार को जिला मुख्यालय पौड़ी के कलक्ट्रेट गेट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार लचर होती जा रही है। इस संबंध में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने को लेकर बीते रोज देहरादून में धरना दिया था। कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल किसी से छुपा नहीं हैं। लोग को उपचार और छोटी-छोटी जांच के लिए ऋषिकेश और देरहादून की दौड़ लगानी पड़ रही है। इससे लोगों का आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इस मौके पर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग भी उठाई है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष भरत भारत, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम रावत, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, विनोद दनोसी, मनमोहन सिंह, भाष्कर बहुगुणा, अनूप सिंह, अमन नेगी, आस्कर रावत, महेश ढौंडियाल, अंकित सुंदरियाल, सुमंत नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *