चमोली : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में शुक्रवार को गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी कर इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की। शुक्रवार को चमोली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता गोपेश्वर में एकत्रित हुए। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर मुख्य चौराहे से जुलूस निकालकर सरकार के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि पेपर लीक माफिया को सरकार का संरक्षण मिला है। कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में विगत 7 वर्ष से प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कर राज्य के बेरोजगारों के हितों पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है। राज्य की भाजपा सरकार पेपर लीक मामलों को रोकने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। सरकार को इस मामले की सीबीआई जांच करवानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, पीसीसी सदस्य प्रमोद बिष्ट, अरविंद नेगी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, सत्येन्द्र कुंवर, महेंद्र नेगी, संदीप खनेड़ा, गिरीश आर्य, दर्शन लाल, मुकल बिष्ट, प्रदीप नेगी, वीरेंद्र बत्र्वाल, जयवीर नेगी, गोपाल सिंह रावत, जीडी हिंदवाल, मदन लोहानी, किशोरी लाल, भक्ति लाल, सोहन कुमार, रविन्द्र वत्र्वाल समेत कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। (एजेंसी)