कांग्रेसियों ने किया भाजपा की डब्बल इंजन सरकार को कठघरे में खड़ा

Spread the love

नई टिहरी। कांग्रेस ने भाजपा के एक साल के कार्यकाल को राज्य में हत्या, चोरी, डकैती, मासूमों से बलात्कार जैसे घटनाओं का साल बताया हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड, हेमा नेगी हत्या कांड, पिंकी हत्याकांड, जगदीश चंद्र हत्याकांड, केदार भंडारी हत्याकांड, बिपिन रावत हत्याकांड से प्रदेश में अराजकता का माहौल रहा। पूरे साल भाजपा की प्रदेश सरकार भर्ती घोटालों के चलते आकंठ भ्रष्टाचार में डुबी रही। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेसियों ने भाजपा की डब्बल इंजन सरकार को कठघरे में खड़ा किया। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश में वैसे तो भाजपा के अब तक के 6 साल प्रदेश को पीटे धकलने वाले रहे हैं। प्रदेश में एक साल का कार्यकाल देखा जाय, तो अंकिता हत्याकांड के वीआईपी का नाम आज तक उजागर नहीं किया गया। विभिन्न भर्ती घोटालों सेवा चयन आयोग अध्यक्ष के त्याग पत्र में आरोपी सफेदपोश नेता कौन हैं, आज तक नाम उजागर नहीं हुए हैं। भर्ती घोटाले के आरोपी हाकम सिंह, संजय धारीवाल और नितिन किस पार्टी के सिपहसालार हैं। बेरोजगारों पर बेवजह लाठीचार्ज और विभागों में खुली कमीशनखोरी चल रही है। पहाड़ों से तेजी से पलायन हो रहा है। यहां पर उद्योग लगाने व स्वरोजगार के लिए कोई पुख्ता नीती नहीं है। पलायन रोकने को काम नहीं हो रहा है। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विजय गुनसोला, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, कांग्रेस सेवा दल की जिलाध्यक्ष आशी रावत, एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, मुर्शरफ अली, रोशन नौटियाल, नफीस खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *