कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Spread the love

 

गोपेश्घ्वर । चमोली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ईडी के माध्यम से उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बस स्टैंड तिराहे पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत व प्रदेश महामंत्री हरिष्ण भट्ट के नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी के माध्यम से उत्पीडनात्मक कार्रवाई की जा रही है। नेताओं ने जिलाधिकारी चमोली के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों पर अंकुश लगाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देश में महंगाई इतनी बढ़ चुकी है। गरीब लोगों को दो जून की रोटी नहीं मिल पा रही है। जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गरीबों की आवाज उठाई तो मोदी सरकार ने उन्हें ईडी के माध्यम से षड़यंत्र के तहत घेरना शुरु कर दिया है। लेकिन इससे कांग्रेस घबराने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *