कांग्रेसियों ने निकाली निकाली जनजागरूकता वाहन रैली

Spread the love

चमोली। गैरसैंण विकासखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व निधार्रित कार्यक्रम के तहद गैरसैंण से विस परिसर भराड़ीसैंण तथा मेहलचौंरी में जनजागरूकता वाहन रैली निकाली। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहद कांग्रेस जनों ने गैरसैंण के विकास को अवरूद्ध करने का आरोप लगाते हुये केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि पूरे देश में महंगाई अपने चरम पर है जिससे आम आदमी का जीना मुशकिल हो गया है। देश की अर्थ व्यवस्था चरमरा गयी है। वहीं राज्य सरकार गैरसैंण के विकास के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गैरसैंण विकास परिषद की बैठकें यहीं होती थी लेकिन भाजपा के राज में होती भी हैं या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल पाती है। वहीं पूरे प्रदेश में बेरोजगारी अपने चरम पर है, जिसका जवाब जनता आगामी 2022 के चुनाव में देगी। कांग्रेसियों ने एनएच 109 की बदहाल दशा के लिए केंद्र एवं राज्य दोनों को बराबर का साझींदार बताते हुये सीएचसी गैरसैंण में मानको के अनुरूप चिकित्सक तैनात करने की भी मांग की। रैली में बीसीसी अध्यक्ष केएस बिष्ट, नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र बिष्ट, पूर्व दर्जाधारी सुरेश बिष्ट, पूर्वदर्जाधारी सुरेन्द्र बिष्ट, नंपअ पुष्कर रावत, गौचर नपं के पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी, संजय कुमार, सरोज शाह, कृष्णा नेगी, कुंवर सिंह, दर्शन मढवाल, क्षेपंस वीरेन्द्र लाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *