कांग्रेसियों ने जयंती पर स्व. बहुगुणा को याद किया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के दो बार के मुख्यमंत्री रहे हिमालय पुत्र स्व. हेमवतीनंदन बहुगुणा की जयंती पर उनके चित्र पर मालाल्र्पण कर उन्हें श्रद्घाजंलि अर्पित की।
गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किये। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 25 अप्रैल 1919 में जनपद के बुघाणी में जन्में स्व़ हेमवती नंदन बहुगुणा 8 नवम्बर 1973 से 4 मार्च 1974 तथा 5 मार्च 1974 से 29 नवम्बर 1975 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उसके बाद 1977 में वे केन्द्रीय मंत्री बने तत्कालीन समय में उनके पास पेट्रोलिय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय था। 1979 में वे वित्त मंत्री भी रहे। मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री रहते हुए स्व़ हेमवती नंदन बहुगुणा ने उत्तराखंड के लिए अलग से पर्वतीय मंत्रालय का गठन करते हुए उत्तराखंड के समग्र विकास की अवधारणा को फलीभूत कर दिया था। इस मौके पर धीरेन्द्र भंडारी, राम अवतार, संजय मित्तल, बलवीर सिंह रावत, जितेन्द्र भाटिया सहित कई लोग मोजूद थे।

स्व. बहुगुणा को दी श्रद्धाजंलि
कोटद्वार।
हिमालय पुत्र उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर निकाय सभासद महासंघ उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह चौहान ने स्व. बहुगुणा को नमन करते हुए कहा कि स्व. बहुगुणा ने उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हुए अलग पर्वतीय विकास मंत्रालय बनाकर उत्तराखंड राज्य के निर्माण की बुनियाद रख दी थी। स्व. बहुगुणा देश के उन चुनिंदा नेताओं में एक थे, जिन्होंने दबे कुचले अल्पसंख्यक शोषित पिछड़े नौ जवानों की आवाज बनकर हमेशा संघर्ष किया। उन्होंने कभी भी सांप्रदायिक शक्तियों से समझौता नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *