कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू को याद किया

Spread the love

उत्तरकाशी। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर श्रद्घासुमन अर्पित किये। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत ने कहा कि देश में विकास की नींव पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ही रखी थी। नेहरू एक महान युगदृष्टा थे। स्वतंत्रता के बाद देश के नव निर्माण का जिम्मा पंडित नेहरू के ही कंधों पर था। उस समय भारत औद्योगिक एवं षि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ था। नेहरू की सोच दृष्टि के कारण ही भारत में बड़े-बड़े कारखाने खोले गए तथा बांधों का निर्माण हुआ। यहां मौजूद वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू का मानना था कि शांति और विकास के बिना आजादी का कोई अर्थ नहीं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थीलाल शाह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, पूर्व अध्यक्ष विजय सेमवाल, प्रदेश सचिव भूपेश कुड़ियाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल, विजेंद्र नौटियाल, हरि सिंह राणा, शेर सिंह राणा, मनीष राणा, सुधीश पंवार, कविता जोगेला, राखी राणा, कमली भंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *