धारचूला में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Spread the love

पिथौरागढ़। अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लक अध्यक्ष नारायण दरियाल के नेतृत्व में तहसील परिसर में सत्याग्रह करते हुए धरना दिया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कहा मोदी सरकार की इस योजना से देश का युवा आहत है। वह सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहा है तो उस पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। इससे मोदी सरकार की निरंकुशता का पता आसानी से लगाया जा सकता है। कहा सरकार ने योजना को वापस नहीं लिया तो इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव नेत्र सिंह कुंवरए महिला जिलाध्यक्ष नंदा विष्टए सौरभ मर्तोलियाए नरेश रायपाए नृप गर्ब्यालए भूपेंद्र थापाए रूप सिंह दानूए जीत सिंहए प्रेम राणाए विक्रमए ओपी वर्माए जानकी देवी सहित कई लोग शामिल रहे।
बेरीनाग में अग्निपथ का विरोध
बेरीनाग। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रमुख रेखा भंडारी के नेतृत्व में शहीद चौक में एकत्र होकर अग्निपथ के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा सरकार को देश के युवाओं के साथ धोखा करने का अधिकार नहीं है। यह योजना लागू कर मोदी सरकार ने युवाओं की भावनाओं को आहत किया है। कहा अग्निपथ योजना की वापसी तक कांग्रेस सत्याग्रह आंदोलन चलाती रहेगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान हेमन्त कुमारए हिमांशु आगरीए पंकज कुमार पिन्टूए मनोज कुमारए दीपकए हरीशए विमल सहित कई लोग शामिल रहे।
अग्निपथ के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन
मुनसायरी। अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष नरेश द्विवेदी के नेतृत्व में धरना देते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा यह योजना देश के युवाओं के साथ धोखा है। इससे सेना के साथ ही युवाओं का मनोबल भी गिरेगाए जो देश हित में ठीक नहीं है। कहा सरकार को इसे वापस लेना होगा। नहीं तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। यहां मनोहर टोलियाए चंचल सिंहए सुंदर रामए हरी रामए योगेश दानूए रमेश आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *