कांग्रेसियों ने रक्तदान शिविर लगाया

Spread the love

चमोली। सेवा सप्ताह के तहत कांग्रेस ने शनिवार को विधानसभा मुख्यालय के उपजिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें युवा कार्यकर्ताओं द्वारा 6 यूनिट रक्तदान किया गया। कांग्रेस के प्रांतीय महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट ने बताया कि कांग्रेस स्व.राजीव गांधी की पुण्य तिथि से सेवा सप्ताह का आयोजन कर रही है। कहा कि कोरोना के चलते अस्पतालों के ब्लड बैंक खाली है। ऐसे में कांग्रेस रक्तदान कर कोरोना में स्वास्थ्य विभाग और जरूरतमंदों की मदद कर रही है। रक्तदान करने वालों में गौरव रौंतेला, कपीश रावत, सूरज रावत, सुनील कुमार, अर्जुन नेगी और महावीर नेगी शामिल थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, संदीप चमोली, अजय किशोर, अंशुल भट्ट, अक्षत भट्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *