मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर दिया धरना

Spread the love

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव में स्थानीय जनता के नाम मतदाता सूची हटाने और बाहरी लोगों के नाम जोड़ने का आरोप लगा कर नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इससे पहले उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता यूनियन भवन से जुलूस के रुप में चलकर नगर निगम परिसर पहुंचे। लेकिन जैसे ही कांग्रेसी नगर आयुक्त कार्यालय की ओर मुड़े तो पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोकने के प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसी कार्यकताओं के बीच धक्का मुक्की भी हुई। अंत में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचे और उन्होंने धरना दिया। बाद में सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल और महेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *