बद्रीनाथ की जीत पर कांग्रेसियों ने निकाला जलूस

Spread the love

चमोली : बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव पर जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार गैरसैंण नगर में जुलूस निकाला और एक दूसरे को गुलाल लगा कर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर कांग्रेसी रामलीला मैदान में एकत्रित हुए तथा वाद्ययत्रों की थाप और पटाखे फोड़े और एक दूसरे को गुलाल लगा कर पूरे नगर में विजय रैली भी निकाली। इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी सुरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो पूरे क्षेत्र और देश का विकास कर सकती है। कहा कि इस जीत से नगर पंचायत चुनावों में भी पार्टी को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर रावत, सरोज शाह, जगदीश ढौडियाल, मोहन लाल टम्टा, संजय कुमार, खीला देवी, संजय बिष्ट सहित दर्जनों कांग्रेसी थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *