कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कोटद्वार के मुख्य मार्गो पर तिरेगा यात्रा निकाली गई। ये यात्रा हिन्दु पंचायती धर्मशाला से शुरू होकर स्टेशन रोड़ लालबत्ती चौराह, बदरीनाथ मार्ग से होते हुए तहसील पहुंची। तहसील परिसर में स्वतंत्रता सैनानी वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यार्पण कर तहसील परिसर में सभा का आयोजन किया गया।
रैली का आरंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व विधायक प्रत्याशी राजपाल बिष्ट ने किया। रैली झंडा चौक से आरंभ होकर स्टेशन रोड़, लाल बत्ती चौराहा व बद्रीनाथ मार्ग होते हुए तहसील में स्वतंत्रता सेनानी स्व. वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर संपन्न हुई। राजपाल बिष्ट ने कहा कि पार्टी की ओर से हर जिले में 9 से 15 अगस्त तक भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। मौके पर सभी लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया।
सभा में वीर स्वतंन्त्रता सैनानियों को याद किया। वक्ताओं ने कहा की क्रान्तिकारियों द्वारा देश के लिए किये गए त्याग एवं बलिदान को कभी नही भुलाया जा सकता। इस मौके पर संजय मित्तल, कृष्णा बहुगुणा, मीना बछवाण, परवीन रावत, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट,एवं सैकड़ो लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *