सोमेश्वर में कांग्रेसियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Spread the love

अल्मोड़ा। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर ब्लक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर ने लोद से हुकुम सिंह बोरा स्मारक सोमेश्वर तक भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। ब्लक अध्यक्ष कुंदन सिंह भंडारी के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में झंडा लेकर पैदल यात्रा की। हुकुम सिंह बोरा राष्ट्रीय स्मारक स्मारक में राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय गीत गाकर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा मंत्री ष्ण सिंह बिष्ट, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक बालम भाकुनी, किशोर नयाल, राजू भट्ट, प्रकाश खाती, बबलू अल्मिया, भुवन दोसाद, नवल किशोर जोशी, श्याम सिंह दोसाद, भीम सिंह अलमिया, दीपक बोरा, भुवन दोसाद, दिनेश नेगी, राजेंद्र बोरा, बसंत सिंह, भगवान अल्मिया, संतोष कुमार, चन्दन वर्मा, कमला गोस्वामी, नीता पाटनी, शंकर गिरी, नवीन नेगी, हरीश आर्य, हरीश भाकुनी, नारायण राम, कुशाल राम आर्य सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *