संगठन को मजबूत करेंगे कांग्रेसी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। कांग्रेसियों ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने झंडा रोहण और मिष्ठान वितरण कर स्थापना दिवस मनाया। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में स्थापना दिवस मनाते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि कांग्रेस ने ही देश में विकास करने का काम किया है। इस मौके पर नवनियुक्त यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रोहित गुसाईं का भी स्वागत किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनूप कंडारी, युद्धवीर रावत, नवलकिशोर, तामेश्वर आर्य, सुंदरलाल मुयाल, प्रतीक बिष्ट, नवीन नेगी, दीपक असवाल, गोपाल नेगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *