कांग्रेस की संविधान यात्रा केवल दिखावा : हेमंत

Spread the love

पत्रकारों से वार्ता करते हुए बोले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस की संविधान यात्रा केवल दिखावा है। हकीकत तो यह है कि कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान को अनदेखा किया। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार संविधान के हितों को लेकर कार्य कर रही है। देश में लगातार विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
मंगलवार को कोटद्वार पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी संविधान का सम्मान नहीं किया। कांग्रेसियों ने केवल जनता का ध्यान भटकाने का ही कार्य किया। कहा कि जनता को गुमराह करने के लिए अब कांग्रेस पार्टी संविधान बचाओ यात्रा निकाल रही है। कहा कि देश के इतिहास में आपातकाल लगाना दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। जिसमें संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों को जेल में डाल दिया गया। कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार के कार्यकाल में संविधान पर कई बार हमला किया गया। कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने धारा 156 का 102 बार दुरपयोग कर चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम किया। संविधान को दरकिनार करते हुए पार्टी की चेयर पर्सन सोनियां गांधी ने प्रधानमंत्री व पीएमओ को कंट्रोल करने का काम किया है। कहा संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की बात करने वाली पार्टी के नेता राहुल गांधी विदेश में जाकर संवैधानिक संस्थानों को कमजोर करने का काम रहे है। कहा कि राहुल गांधी ने संविधान की प्रतियों को फाड़कर संविधान का घोर निरादर किया था। कहा कि वर्तमान में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है। केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सरकार का काम धरातल पर दिख रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत, महापौर शैलेंद्र सिंह रावत, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष पं. राजेंद्र अण्थ्वाल, सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *