बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Spread the love

विकासनगर(। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों और हिंसक घटनाओं के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकासनगर बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में रैली निकालते हुए बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य संजय किशोर महेंद्रू ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। उनके घर, मंदिर और व्यापारिक प्रतिष्ठान सुरक्षित नहीं हैं। यह न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक विश्व के लिए चिंता का विषय है। भारत सरकार को इस गंभीर मुद्दे पर केवल मौन नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यकों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अभिनव ठाकुर ने कहा कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार नहीं रुके तो कांग्रेस पार्टी देशभर में आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने बांग्लादेश सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर हरबर्टपुर शहर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, जितेंद्र रावत, अनस मुनीर, साहिल पठान, नीरज रोहिला, कुसुम कौशल, शशि चौहान, सोनिया वर्मा, फुरकान अहमद, रेखा रमोला, हर्षुल शर्मा, समीर अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *