उत्तराखंड

कांग्रेस का डोईवाला कोतवाली में प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ऋषिकेश। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डोईवाला कोतवाली पुलिस और भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित आचरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से भाजपा नेताओं पर मुकदमा करने की मांग की। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोईवाला कोतवाली में पहुंचकर प्रदर्शन किया और भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि बीते मंगलवार को डोईवाला चौक पर भाजपा नेताओं ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का फोटो लगाकर पुतले को आग के हवाले करने से पहले पुतले के साथ अमर्यादित आचरण किया तथा उनके प्रति अशोभनीय टिप्पणियां कीं। कहा कि कुछ समय पूर्व किसानों के आंदोलन के दौरान डोईवाला चीनी मिल के सामने मुख्यमंत्री का फोटो लगाकर पुतला दहन किया गया था, जिस पर कई लोगों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए गए थे, लेकिन बीते मंगलवार को घटित प्रकरण में राहुल गांधी के प्रति अशोभनीय टिप्पणियां करते हुए उनका फोटो लगाकर पुतले को जिस अमर्यादित तरीके से जलाया गया है, इस मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह व्यवस्था कानून को सत्ता के दृष्टिकोण से लागू करना दर्शाती है। पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी के विरुद्ध अमर्यादित कृत्य करने, अपमानजनक टिप्पणियां एवं अभद्रता करने तथा संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी, ब्लॉक अध्य्क्ष महेंद्र भट्ट, डोईवाला गन्ना समिति अध्य्क्ष मनोज नौटियाल, प्रमोद कपरूवाण शास्त्री, मुकेश प्रसाद, गौरव मल्होत्रा, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी, पूर्व प्रधान उम्मेद बोरा, सुनील बर्मन, सुनील सैनी, ताजेन्द्र ताज प्रधान, अफसाना अंसारी, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, याकूब अली, सावन राठौर, आरिफ अली, महिपाल रावत, शाकिर अली, नौशाद अली, संजू ठाकुर, प्रकाश नेगी, याकूब अली, विनय मुरली, बाबूलाल, बलवीर सिंह, साजिद अली, शुभम कांबोज, संजीव भट्ट, आशीष राणा, चंद्र प्रकाश काला, सूरज भट्ट, शारूख सिद्दीकी, मौहम्मद कैफ आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!