कठघरिया गांधी आश्रम से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

Spread the love

हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी 14 अगस्त को कठघरिया गांधी आश्रम से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरुआत करेंगे। मुखानी चौराहे तक प्रस्तावित इस यात्रा में कोटाबाग, कालाढूंगी, हल्द्वानी और रानीबाग क्षेत्र से सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी शामिल होंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर कमलुवागांजा रोड पर शुक्रवार को कालाढूंगी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने संघर्ष, त्याग और बलिदान देकर भारत को आजादी दिलाई। आज भाजपा देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा उस समय लिए गए निर्णयों का नकारात्मक प्रचार कर उनका अपमान कर रही है। हल्द्वानी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, तारा सिंह नेगी, कालाढूंगी विस क्षेत्र प्रभारी हेमंत बगड्वाल ने कहा कि ये यात्रा 9 अगस्त को क्रांति दिवस पर हल्द्वानी से शुरू होकर 15 अगस्त को रामनगर में संपन्न की जाएगी। बैठक में हल्द्वानी महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नीमा भट्ट, कानू बिष्ट, महिला कांग्रेस ब्लक अध्यक्ष राधा चौधरी, कोटाबाग ब्लक अध्यक्ष दिनेश बधानी, दीप सती, गोविंद गोस्वामी, बिक्रम सामंत, पूरन सिंह खनी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, श्याम सिंह बिष्ट, प्रदीप नेगी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, विशाल भोजक, भास्कर पडलिया, उमेश बधानी, रेनू तोमर, चम्पा चिलवाल, पुष्पा तिवारी, सरदार रवींद्र सिंह ज्ञानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *