घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Spread the love

रुद्रपुर। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री ममता हालदार के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। ममता हालदार ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता, खासकर गृहिणियों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बार-बार बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दिनेशपुर नगर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार जल्द ही गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। यहां पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, कांग्रेस नगर अध्यक्ष डॉ. नारायण हाल्दार, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास, प्रदेश महासचिव किशोर हालदार, संजना विश्वास, कमला विश्वास, कृष्ण शील, सरस्वती मुखर्जी, लक्ष्मी सरकार, रीता चौधरी, सुमित्रा ढाली, रीना बैरागी, पूनम सागर, अनीता रानी समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *