कांग्रेस का सरकार के खिलाफ गोपेश्वर में प्रदर्शन

Spread the love

 

चमोली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भाजपा शासित राज्यों में बढ़ती महिला हिंसा के खिलाफ गोपेश्वर में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। मौके पर कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला भी जताया। गोपेश्वर में मुख्य स्टेशन पर एकत्रित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा हरिद्वार में भाजपा नेता द्वारा एक महिला के साथ दुराचार किया और देहरादून राजधानी में सरकार की नाक के नीचे महिला की हत्या कर कूड़े में देंका गया। कहा इसी प्रकार देश में भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, गोविंद सिंह सजवाण, आनंद सिंह पंवार, अरविंद युद्घवीर बर्त्वाल, तेजवीर कंडेरी, ऊषा रावत, दीवान बिष्ट, देवेन्द्र फर्स्वाण, धीरेन्द्र गरोडिया, भगत कनियाल, विक्रम नेगी, संदीप झिंक्वाण, नरेन्द्र भारती, तेजवीर कंडेरी, अरुणा डंडवासी, महेशी देवी, सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *