रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Spread the love

देहरादून()। महानगर कांग्रेस कमेटी ने रसोई गैस की भारी किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रेमनगर के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रेमनगर चौक पर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार का पुतला दहन किया। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि देशभर में रसोई गैस की भारी कमी से लोग परेशान हैं। गैस एजेंसियों के बाहर लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है और दूसरी ओर गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे आम परिवारों का बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कहा कि कांग्रेस पार्टी इस जनसमस्या को लेकर सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज बुलंद कर रही है। डॉ. गोगी ने रसोई गैस की आपूर्ति को तुरंत सुचारु करने की मांग की। कहा कि बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिया जाए और आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन करेगी। कार्यक्रम संयोजक ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र तनेजा, प्रेमनगर अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, सुमित खाना ने कहा कि महंगाई के कारण लोग परेशान हैं लेकिन केंद्र सरकार चुप्पी साधे है। विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा, प्रेमनगर अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, प्रदेश महामंत्री युवा कांग्रेस सुमित खन्ना , राजीव पुंज,तरुण चक्रवर्ती, गीता बिष्ट, अभिषेक तिवारी,सरोज भाटिया, सायरा, नसरीन, प्रदीप कुमार सीटू ,कुलदीप नरूला, कार्तिक बिरला, सुनील श्रीवास्तव, महेश शर्मा, सनी कुमार, राहुल तलवार,अतुल किशोर, हेली भाई,राजेश बाली, चंद मोहन शर्मा,रवींद्र जूनियर, अन्नू शर्मा, जसराज जस्सू,हरजीत सिंह , वीरेंद्र पंवार, रमेश, विनय शर्मा,रमेश नौटियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *