श्रीनगर गढ़वाल : कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सोमवार को जिलाध्यक्ष विनोद नेगी की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक आहुत की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से कांग्रेस नगर अध्यक्ष पद पर सूरज घिल्डियाल के नाम पर सहमति जताते हुए पार्टी हाईकमान को प्रस्ताव भेजा।
जीएमवीएन में हुई बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने पार्टी को मजबूत करने से संबंधित कई सुझाव दिये। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उत्साहित करते हुए कि कहा कि आगामी निकाय तथा लोकसभा चुनावों में इस बार क्षेत्र से मेयर व पार्षद निश्चित रूप से कांग्रेस के ही निर्वाचित होंगे। कार्यकर्ताओं ने सभी को आपस में समन्वय बनाकर बूथ स्तर तक कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्धांतों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया है। बैठक में निर्णय लिया गया की कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, महिला असुरक्षा, भ्रष्टाचार को लेकर जनहित में सरकार से सहयोग न मिलने पर धरना-प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य व कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, सभासद संजय भाई फौजी, विनोद मैठाणी, राजेंद्र रावत, शिवकांत कंडारी, अमित धनाई, सुरेंद्र चौहान, नीटू मिश्रा, विजय रावल, राजेश्वरी रावत, रजनी देवी, शिवलाल, शिव सिंह रावत, जगमोहन बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। (एजेंसी)